रांची : मुंह व ब्रेस्ट कैंसर पर आज देश के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे व्याख्यान

रांची : एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन अंकोलाॅजिस्ट ऑफ इंडिया, झारखंड चैप्टर व अंकोकॉन चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ जुटेंगे. सेमिनार के प्रथम दिन वैज्ञानिक सत्र में पटना से डॉ मनीष मंडल व रांची के डॉ एसके श्रीवास्तव, महराष्ट्र से […]

रांची : एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन अंकोलाॅजिस्ट ऑफ इंडिया, झारखंड चैप्टर व अंकोकॉन चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ जुटेंगे.
सेमिनार के प्रथम दिन वैज्ञानिक सत्र में पटना से डॉ मनीष मंडल व रांची के डॉ एसके श्रीवास्तव, महराष्ट्र से डॉ वीरेंद्र व्यास, इंदौर से डॉ एसके वर्मा, लुधियाना से डॉ राजेश वशिष्ट, रिम्स के डॉ जेके मित्रा, दिल्ली से डॉ सुधीर गुप्ता कोलकाता से डॉ स्यान कुंडू व्याख्यान देंगे. यह जानकारी शुक्रवार को होटल बीएनआर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सिंह व एआरआेआइ के सचिव डॉ अनूप कुमार ने दी. बताया गया कि मुंह व ब्रेस्ट कैंसर के मरीजाें की संख्या ज्यादा हो गयी है. इसका समय पर इलाज किया जाये, तो इसे ठीक भी किया जा सकता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >