झारखंड में 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू : रामसेवक

गोड्डा/रांची : बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा गोड्डा पहुंचे. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में जदयू अपने बल पर 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. नीतीश मॉडल लाओ, झारखंड को बचाओ. इस महीने की 20 तारीख को पूरे झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में जदयू की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा […]

गोड्डा/रांची : बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा गोड्डा पहुंचे. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में जदयू अपने बल पर 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. नीतीश मॉडल लाओ, झारखंड को बचाओ. इस महीने की 20 तारीख को पूरे झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में जदयू की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है.
यह कार्यक्रम इसलिए है कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी शराबबंदी लागू हो. झारखंड सरकार बिहार की तर्ज पर योजनाओं को लागू करे. 25 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन झारखंड के रांची में होने जा रहा है. वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश देंगे.
उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जदयू का केवल बिहार में ही गठबंधन है. इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में गठबंधन है. इस दौरान अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, संताल परगना प्रभारी सह युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार राउत, जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू, युवा अध्यक्ष सुजीत सिंह और जदयू नेता मनोज कुमार कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >