केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को छह जिले में दिशा की जिम्मेदारी मिली

रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को राज्य के छह जिलों के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का चेयरमैन बनाया गया है़ उन्हें रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला,पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां की जवाबदेही दी गयी है़ इस समिति में सांसद बतौर अध्यक्ष मनोनीत किये जाते है़ं श्री मुंडा को केंद्र सरकार ने […]

रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को राज्य के छह जिलों के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का चेयरमैन बनाया गया है़ उन्हें रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला,पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां की जवाबदेही दी गयी है़

इस समिति में सांसद बतौर अध्यक्ष मनोनीत किये जाते है़ं श्री मुंडा को केंद्र सरकार ने जवाबदेही दी है़ वहीं रांची के सांसद संजय सेठ और सुदर्शन भगत रांची जिला स्तरीय समिति में को-चेयरमैन होंगे़ जिला स्तर पर गठित दिशा केंद्र सरकार की योजनाओं की निगरानी करती है़
क्या है दिशा
केंद्र ने वर्ष 2016 में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं में तेजी लाने के लिए पहले से गठित जिला निगरानी समिति के स्थान पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का गठन किया़ महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया सहित कुल 28 योजनाओं के विकास, समन्वय एवं निगरानी का दायित्व दिशा को सौंपा गया है़
किस सांसद को कहां मिली है जवाबदेही
बोकारो – सांसद पीएन सिंह चेयरमैन व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को-चेयरमैन
चतरा – सुनील कुमार सिंह चेयरमैन
देवघर – निशिकांत दुबे चेयरमैन, सुनील सोरेन को-चेयरमैन
धनबाद -पीएन सिंह चेयरमैन और चंद्रप्रकाश को-चेयरमैन
दुमका- सुनील सोरेन चेयरमैन व निशिकांत दुबे को-चेयरमैन
गढ़वा- बीडी राम चेयरमैन
गिरिडीह- चंद्रप्रकाश चौधरी चेयरमैन व अन्नपूर्णा देवी को-चेयरमैन
गोड्डा-निशिकांत दुबे चेयरमैन व विजय कुमार हांसदा को-चेयरमैन
हजारीबाग जयंत सिन्हा चेयरमैन व अन्नपूर्णा देवी को-चेयरमैन
पूर्वी सिंहभूम- विद्युतवरण महतो चेयरमैन
जामताड़ा -सुनील सोरेन चेयरमैन
कोडरमा अन्नपूर्णा देवी चेयरमैन
लातेहार- सुनील सिंह चेयरमैन
लोहरदगा-सुदर्शन भगत चेयरमैन
जिला स्तरीय चेयरमैन
पाकुड़ – विजय हांसदा, चेयरमैन
रामगढ़-जयंत सिन्हा चेयरमैन
पलामू-बीडी राम चेयरमैन व सुनील सिंह को-चेयरमैन
साहेबगंज-विजय हांसदा चेयरमैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >