रिलन होरो झारखंड पार्टी के नये अध्यक्ष चुने गये

रांची : झारखंड पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन सोमवार को एचआरडीसी सभागार में हुआ. मौके पर सभी जिलों से आये प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रिलन होरो को पार्टी के नये अध्यक्ष के रूप में चुना. कार्यक्रम में पार्टी के सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों द्वारा 20 नये सदस्यों को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य […]

रांची : झारखंड पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन सोमवार को एचआरडीसी सभागार में हुआ. मौके पर सभी जिलों से आये प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रिलन होरो को पार्टी के नये अध्यक्ष के रूप में चुना.
कार्यक्रम में पार्टी के सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों द्वारा 20 नये सदस्यों को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया. इनमें सोमा मुंडा, अजय तोपनो, मोनरेन तोपनो, जावेद पाशा, मतियस जोजो, बद्री साहू, निकोदिम लकड़ा, विजय आईंद, सिमोन कंडुलना, रूबेन डांग, परमेश्वर महतो, अब्राहम मिंज, अमृता सांगा, अल्फ्रेड आईंद, संजय कुजूर, एसटी एक्का, अब्राहम हस्सा, बिशप जोलेन मार्शल तोपनो, अनिष्का पॉल डांग और मनोहर खलखो शामिल हैं.
केंद्रीय अध्यक्ष रिलोन होरो ने कहा कि एनोस एक्का के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कमजोर हुई. उनके जेल जाने से क्षेत्र की जनता का विश्वास पार्टी के प्रति घटा है. पार्टी सहित आम जनता भी नेतृत्व परिवर्तन चाहती थी. अब नयी ऊर्जा के साथ पार्टी को खड़ा करने का समय है. पार्टी के सोमा मुंडा सहित अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >