रांची : मुरारी भगत सहित चार बनेंगे मुख्य अभियंता

रांची : पथ निर्माण कैडर के चार अभियंताअों को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति मिलने जा रही है. फिलहाल ये चारों अधीक्षण अभियंता हैं. प्रोन्नति मिलने के बाद मुख्य अभियंता स्तर पर कुल सात अभियंता हो जायेंगे. विभाग ने सूची तैयार कर ली है. इसके तहत एसटी संवर्ग से मुरारी भगत व अरविंद कुमार […]

रांची : पथ निर्माण कैडर के चार अभियंताअों को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति मिलने जा रही है. फिलहाल ये चारों अधीक्षण अभियंता हैं. प्रोन्नति मिलने के बाद मुख्य अभियंता स्तर पर कुल सात अभियंता हो जायेंगे. विभाग ने सूची तैयार कर ली है. इसके तहत एसटी संवर्ग से मुरारी भगत व अरविंद कुमार सिंह को प्रोन्नति दी जायेगी.
वहीं सामान्य वर्ग के राजदेव सिंह व चंद्रशेखर जायसवाल भी चीफ इंजीनियर बनेंगे. फिलहाल चारों इंजीनियर प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. मुरारी भगत जेएसआरआरडीए, अरविंद कुमार सिंह भवन निर्माण विभाग, राजदेव सिंह नगर विकास विभाग व चंद्रशेखर जायसवाल ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर हैं. इनमें से अरविंद कुमार सिंह तो अभियंता प्रमुख के भी प्रभार में हैं. अब आवश्यक प्रक्रिया करने के बाद इन्हें प्रोन्नति दे दी जायेगी.
प्रभारी व्यवस्था से मिलेगी मुक्ति: शुरू से ही प्रभारी व्यवस्था के तहत कनीय पद वाले अभियंताअों को ऊंचे पद दिये जा रहे हैं. प्रोन्नति नहीं मिलने से ऐसा हो रहा था. सहायक अभियंता को कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता को अधीक्षण अभियंता व अधीक्षण अभियंता को मुख्य अभियंता का प्रभार देकर काम चलाया जा रहा था. अब अधीक्षण अभियंता के पद इं प्रोन्नति मिल ही रही है, मुख्य अभियंता के पद पर भी सात इंजीनियर हो जाने से प्रभारी व्यवस्था से मुक्ति मिल जायेगी.
वरीयता के हिसाब से मिलेगा पद
मुख्य अभियंता को वरीयता के हिसाब से पद मिलेगा, ऐसी व्यवस्था होगी. बड़े विभाग में वरीय चीफ इंजीनियर को पदस्थापित किया जायेगा .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >