रांची :बंद घर का ताला तोड़ कर "1.5 लाख नकद व जेवरात की चोरी

रांची : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी वीरेंद्र प्रसाद के बंद घर का तोड़ कर चोरों ने 1.50 लाख नकद और दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी वीरेंद्र प्रसाद को शुक्रवार को तब मिली, जब वह अंबिकापुर से पत्नी के साथ अपने घर लौटे. […]

रांची : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी वीरेंद्र प्रसाद के बंद घर का तोड़ कर चोरों ने 1.50 लाख नकद और दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी वीरेंद्र प्रसाद को शुक्रवार को तब मिली, जब वह अंबिकापुर से पत्नी के साथ अपने घर लौटे.
उन्होंने देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ. कमरे के अंदर गये, तब उन्होंने पाया कि अलमीरा खुला हुआ है और कमरा में सामान बिखरा पड़ा है. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी आस-पास के लोगों से ली. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को वीरेंद्र ने बताया कि वह दो दिन पहले अंबिकापुर अपने साला की मौत के बाद काम क्रिया में शामिल होने गये थे. इसी बीच घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >