रांची : डॉ नरेंद्र कुदादा बने बीएयू के कुलसचिव

रांची : डॉ नरेंद्र कुदादा बिरसा कृषि विवि के नये कुलसचिव (रजिस्ट्रार) बनाये गये हैं. उन्होंने प्रभार ग्रहण कर लिया. डॉ कुदादा कृषि संकाय के पौध रोग विभाग के अध्यक्ष हैं. डॉ कुदादा इससे पूर्व नौ जून 2009 से 10 मार्च 2019 तक कुलसचिव के प्रभार में रह में चुके हैं. प्रभारी कुलसचिव डॉ महादेव […]

रांची : डॉ नरेंद्र कुदादा बिरसा कृषि विवि के नये कुलसचिव (रजिस्ट्रार) बनाये गये हैं. उन्होंने प्रभार ग्रहण कर लिया. डॉ कुदादा कृषि संकाय के पौध रोग विभाग के अध्यक्ष हैं. डॉ कुदादा इससे पूर्व नौ जून 2009 से 10 मार्च 2019 तक कुलसचिव के प्रभार में रह में चुके हैं.
प्रभारी कुलसचिव डॉ महादेव महतो के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ कुदादा को कुलसचिव बनाया गया है. डॉ महतो 11 मार्च 2019 से 31 जुलाई 2019 तक कुलसचिव के प्रभार में रहे. डॉ कुदादा के प्रभार ग्रहण करने पर विवि के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >