10 को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु रांची में शुरू करेंगे कृषि आशीर्वाद योजना

रांची : झारखंड के 35 लाख किसानों को राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत तीन हजार करोड़ रुपये देगी. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु 10 अगस्त को रांची में योजना की शुरुआत करेंगे. पहले चरण में लगभग 15 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जायेगी. यह जानकारी कृषि मंत्री रणधीर […]

रांची : झारखंड के 35 लाख किसानों को राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत तीन हजार करोड़ रुपये देगी. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु 10 अगस्त को रांची में योजना की शुरुआत करेंगे.
पहले चरण में लगभग 15 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जायेगी. यह जानकारी कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पत्रकारों को दी. वहीं योजना को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों के उपायुक्त को कई निर्देश दिये.
योजना के तहत एक से पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को न्यूनतम पांच हजार और अधिकतम 25 हजार का लाभ मिलेगा. इसी तरह केंद्र और राज्य की योजना को सम्मिलित करें तो एक किसान को न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >