रांची : एनसीसी मतलब एकता और अनुशासन: एडीजी

रांची : एनसीसी का अर्थ है एकता एवं अनुशासन. राष्ट्र एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए सचेत रहना ही एनसीसी है़ यह बातें एनसीसी बिहार-झारखंड डायरेक्टोरेट के एडीजी मेजर जनरल आरके गुप्ता ने खेलगांव में एनसीसी कैडेटों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने 20 से 29 […]

रांची : एनसीसी का अर्थ है एकता एवं अनुशासन. राष्ट्र एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए सचेत रहना ही एनसीसी है़ यह बातें एनसीसी बिहार-झारखंड डायरेक्टोरेट के एडीजी मेजर जनरल आरके गुप्ता ने खेलगांव में एनसीसी कैडेटों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने 20 से 29 जुलाई तक आयोजित सीएटीसी 9 और इंटर ग्रुप थल सैनिक कैंप के समापन समारोह के पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिता में अवल्ल रहे 62 कैडटों को पुरस्कृत भी किया़
कर्नल आरएस चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित इंडिया यूथ गेम्स को ध्यान में रखते हुए खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. वहीं स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए कैडेट्स ने ग्रीन रांची क्लीन रांची का संदेश दिया. 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला के तत्वावधान में आयोजित कैंप में बिहार और झारखंड के सभी ग्रुप से आये 588 कैडेट्स एवं छह एएनओ ने भाग लिया़
सितंबर में नई दिल्ली में होनेवाली इंटर डायरेक्टोरेट प्रतियोगिता के लिए टीम बनाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया था, जिसका नेतृत्व कर्नल अजय शर्मा, कर्नल सुमन मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल एके झा, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश्वर ने किया. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 70 कैडेट को मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में बैटल फील्ड नर्सिंग असिस्टेंट का प्रशिक्षण दिया गया. कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कैडेट्स ने रांची वार मेमोरियल में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में कर्नल राव, सूबेदार फूल कुमार, सूबेदार मेजर गोगोई, सूबेदार धर्मवीर,महेंद्र, देवेंद्र ,ज्वाला व बीएमएम संजय ने सहयोग दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >