मेन रोड में छह जगहों का निकाला गया दोबारा टेंडर

रांची : नगर निगम ने शनिवार को शहर के मेन रोड के छह पार्किंग स्थल का दोबारा टेंडर निकाला है. छह अगस्त तक टेंडर भरने की तिथि निर्धारित की गयी है. जो भी व्यक्ति इस टेंडर में भाग लेंगे, उन सबके बीच नौ अगस्त को बोली लगायी जायेगी. उच्चतम बोली लगानेवाले को ठेका दिया जायेगा. […]

रांची : नगर निगम ने शनिवार को शहर के मेन रोड के छह पार्किंग स्थल का दोबारा टेंडर निकाला है. छह अगस्त तक टेंडर भरने की तिथि निर्धारित की गयी है. जो भी व्यक्ति इस टेंडर में भाग लेंगे, उन सबके बीच नौ अगस्त को बोली लगायी जायेगी. उच्चतम बोली लगानेवाले को ठेका दिया जायेगा. इसके लिए निगम ने लोगों से आवेदन भरने की अपील की है.

इन जगहों के लिए निकाला टेंडर : अंजुमन प्लाजा के सामने का तिकोना स्थल, गुप्ता भंडार से लेदर वर्ल्ड इंडिया होटल तक, चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने से नाइस फर्नीचर तक, नाइस फर्नीचर से भारत शू तक भाया रोस्पा टावर, सिटाडेल बिल्डिंग से लेकर होराइजन होंडा शोरूम तक व हीरो शो रूम से लेकर वी मार्ट तक.
अब कहीं भी वाहन खड़े होंगे तो ठेकेदार वसूलेंगे पार्किंग शुल्क : नगर निगम के इन छह पार्किंग स्स्थलों की बंदोबस्ती अगर नौ अगस्त को हो गयी. तो फिर मेन रोड में अब कहीं पर भी वाहन खड़े करने वालों से ठेकेदार पार्किंग शुल्क की वसूली करेंगे. क्योंकि निगम ने पूर्व में ही इस सड़क के दस स्पॉट का टेंडर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >