रांची : अधिवक्ताओं ने प बंगाल के नये गवर्नर जगदीप धनकड़ का किया अभिनंदन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट परिसर स्थित ई-लाइब्रेरी में गुरुवार को आयोजित समारोह में अधिवक्ताअों ने पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त गवर्नर जगदीप धनकड़ का अभिनंदन किया. महाधिवक्ता सह झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष अजीत कुमार ने श्री धनकड़ को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाये जाने पर बधाई दी. एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट की अोर से […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट परिसर स्थित ई-लाइब्रेरी में गुरुवार को आयोजित समारोह में अधिवक्ताअों ने पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त गवर्नर जगदीप धनकड़ का अभिनंदन किया. महाधिवक्ता सह झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष अजीत कुमार ने श्री धनकड़ को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाये जाने पर बधाई दी. एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट की अोर से समारोह का आयोजन किया गया था.
स्वागत करनेवालों में एसोसिएशन की अध्यक्ष रितू कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, महासचिव नवीन कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, अधिवक्ता पीसी त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता जय प्रकाश, धीरज कुमार, विनोद साहू, नवीन कुमार सिंह, नलिनी झा, अशोक कुमार, अमित सिन्हा, निवेदिता कुंडू सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे. श्री धनकड़ ने कहा कि मैं आपके बीच का हूं. आपके बीच का ही रहूंगा.
उन्हें जहां भी माैका मिलेगा, अधिवक्ताअों के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे. इससे पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि श्री धनकड़ ने अधिवक्ता के रूप में कई ऐतिहासिक मामलों में पैरवी की है. उनका योगदान सराहनीय रहा है. एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती कुमार ने अधिवक्ता के रूप में जगदीप धनकड़ के कार्यों की सराहना की.
अदालत को जगदीप धनकड़ ने दी जानकारी, केंद्र ने गवर्नर बनाने की अधिसूचना जारी की है, आगे पक्ष नहीं रख सकूंगासुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीप धनकड़ गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट पहुंचे. सीसीएल के एक मामले में सुनवाई के दाैरान श्री धनकड़ ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाने की अधिसूचना जारी की है. इसलिए वे अब आगे किसी भी मामले में पक्ष नहीं रख सकते हैं. उन्होंने जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत को भी जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >