रांची : राज्यसभा टीवी पर दिखेगी झारखंड की कला-संस्कृति

चर्चित चित्रकार हरेन ठाकुर का साक्षात्कार दिखेगा राजधानी में हो रही शूटिंग रांची : राज्यसभा टीवी में झारखंड की कला, संस्कृति व जीवन की झलक दिखायी जायेगी. सीनियर एंकर इरफान के नेतृत्व में राज्यसभा टीवी की टीम रांची में शूटिंग का कार्य कर रही है. राजधानी के प्रमुख सांस्कृतिक कलाकारों के साथ मिलकर शूटिंग हो […]

चर्चित चित्रकार हरेन ठाकुर का साक्षात्कार दिखेगा राजधानी में हो रही शूटिंग
रांची : राज्यसभा टीवी में झारखंड की कला, संस्कृति व जीवन की झलक दिखायी जायेगी. सीनियर एंकर इरफान के नेतृत्व में राज्यसभा टीवी की टीम रांची में शूटिंग का कार्य कर रही है. राजधानी के प्रमुख सांस्कृतिक कलाकारों के साथ मिलकर शूटिंग हो रही है. इसी कड़ी में राजधानी के चर्चित चित्रकार हरेन ठाकुर का साक्षात्कार इरफान द्वारा लिया गया. हरेन ठाकुर ने बताया कि ‘गुफ्तगू’ कार्यक्रम में व्यक्ति के जीवन आदर्श, प्रेरणा स्रोत और मानवीय संवेदना से जुड़े पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की जाती है. अगस्त 2011 में ‘गुफ्तगू’ की शुरुआत की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >