रांची : आइसीयू में जरूरी दवाओं की कमी, इलाज में परेशानी

रांची : रिम्स के वार्ड सर्जरी व मेडिसिन आइसीयू में आवश्यक दवाओं की कमी हो गयी है. इससे मरीजों व डॉक्टरों को इलाज में परेशानी हो रही है. शनिवार को जूनियर डॉक्टर (सीनियर रेजीडेंट) ने निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह से मिल कर अाइसीयू में आवश्यक दवाओं की कमी की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि […]

रांची : रिम्स के वार्ड सर्जरी व मेडिसिन आइसीयू में आवश्यक दवाओं की कमी हो गयी है. इससे मरीजों व डॉक्टरों को इलाज में परेशानी हो रही है.
शनिवार को जूनियर डॉक्टर (सीनियर रेजीडेंट) ने निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह से मिल कर अाइसीयू में आवश्यक दवाओं की कमी की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आवश्यक दवा नहीं होने के कारण इलाज प्रभावित हाे रहा है. एक मरीज को एल्बुमिन की जरूरत है, लेकिन एक सप्ताह से मांगने के बाद भी दवा नहीं मिली है. मरीज बहुत गरीब है.
इस पर निदेशक ने जूनियर डॉक्टर को मेडिकल स्टोर व उपाधीक्षक से मिल कर अपनी समस्या बताने को कहा. उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ही एल्बुमिन की खरीदारी का आदेश दिया गया था. खरीदारी के लिए हस्ताक्षर भी कर दिया था. कैसे दवा नहीं मिल पायी, इसकी जानकारी लेता हूं. इसके बाद जूनियर डॉक्टर उपाधीक्षक से गुहार लगाने चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >