Sonbhadra Massacre : अर्जुन मुंडा ने सोनभद्र नरसंहार की निंदा की, निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा जताया

रांची : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार की शनिवार को निंदा की. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार […]

रांची : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार की शनिवार को निंदा की. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार पर प्रियंका गांधी का धरना पॉलिटिक्स : पीड़ितों से मिलने पर अड़ी, TMC नेताओं को वाराणसी में रोका गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुंडा ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार सोनभद्र में जमीन विवाद में आदिवासी समुदाय के 10 लोगों की गोली मारकर हत्या मामले में उचित कार्रवाई करेगी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि वहां की सरकार निष्पक्ष जांच करावकर मामले के दोषियों को सजा दिलवायेगी. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर यह संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >