रांची : बैंकों में चोरी व ठगी करनेवाले तमिलनाडु के गिरोह के सरगना मुरूगन को मंगलवार को जेल भेज दिया गया़ वह इसके पहले भी वेल्लोर, मदुरई, चेन्नई, विशाखापत्तनम के जेलों में रह चुका है. उसने पुलिस को बताया कि उसका गिरोह साल में घटनाओं को अंजाम देने के लिए तीन बार निकलता है.
हर बार वे लोग 20 बैंकों में चोरी व ठगी करते हैं. साल में 60 बैंकों में चोरी करने का उनका टारगेट होता है. हर बार काम हो जाने के बाद गिरोह का एक व्यक्ति ट्रेन से तमिलनाडु अपने गांव चला जाता है.
गांव में पैसा रख कर वह व्यक्ति फ्लाइट से वापस गिरोह के पास पहुंचा जाता है. पुलिस के अनुसार गिरोह के लोग महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कनार्टक, केरल, कनार्टक, चेनई, ओड़िसा, पश्चिम बंगाल में चोरी व ठगी कर चुके हैं. उसने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह के लोग फोन नहीं रखते. उसने कहा कि घटना को अंजाम देने के पहले हमलोग एक जगह तय कर लेते हैं और वहीं मिलते हैं. इसके बाद फिर दूसरी बैंक में घटना को अंजाम देने के लिए निकल जाते है़ं
