चान्हो :नयी पेंशन प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन

चान्हो : पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व नयी पेंशन प्रणाली के विरोध में मंगलवार को चान्हो प्रखंड के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया. शिक्षकों का कहना था कि प्रदर्शन 18 जुलाई तक चलेगा. सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर नयी पेंशन प्रणाली […]

चान्हो : पुरानी पेंशन योजना बहाल करने व नयी पेंशन प्रणाली के विरोध में मंगलवार को चान्हो प्रखंड के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया. शिक्षकों का कहना था कि प्रदर्शन 18 जुलाई तक चलेगा. सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर नयी पेंशन प्रणाली से जोड़ दिया है, जो पूर्णतः शेयर मार्केट पर आधारित है, यह उन्हें किसी हाल में स्वीकार नहीं है. प्रदर्शन में जीयूरा उरांव, नीलम जायसवाल, दीपा टोप्पो, मरियम कुल्लू, मार्गरेट कंडुलना, साजदा खातून, अनुपम उपमा टोप्पो, विनय तिर्की आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >