मांडर :सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, बहन घायल

मांडर : एनएच-75 पर टांगरबसली मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में गड़मी निवासी दुलारी उरांव (17) की मौत हो गयी जबकि उसकी छोटी बहन सुंदरी उरांव (14) घायल हो गयी. घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है. बताया जा रहा है कि दुलारी व सुंदरी रिश्ते के एक बहनोई के साथ मांडर साप्ताहिक हाट […]

मांडर : एनएच-75 पर टांगरबसली मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में गड़मी निवासी दुलारी उरांव (17) की मौत हो गयी जबकि उसकी छोटी बहन सुंदरी उरांव (14) घायल हो गयी. घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है. बताया जा रहा है कि दुलारी व सुंदरी रिश्ते के एक बहनोई के साथ मांडर साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रही थीं.

इसी क्रम में एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से जख्मी दुलारी को रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं बाइक चला रहे अजय उरांव (ग्राम लेपसर) को हल्की चोट आयी है.

सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों के अनुसार दुलारी उरांव (पिता पोड़हा उरांव) इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास की थी. इसके बाद संत जेवियर इंटर कॉलेज मांडर में नामांकन कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >