रांची : हरियाणा से साइबर अपराधी गिरफ्तार

रांची : राजधानी के कई लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधी मो तारिफ को साइबर थाना की पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है.उसने राजधानी में कई ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की़ बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पेटीएम से अवैध निकासी की प्राथमिकी अरगोड़ा थाना में दर्ज […]

रांची : राजधानी के कई लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधी मो तारिफ को साइबर थाना की पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है.उसने राजधानी में कई ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की़ बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पेटीएम से अवैध निकासी की प्राथमिकी अरगोड़ा थाना में दर्ज हुई थी.
अरगोड़ा पुलिस ने इस मामले को साइबर थाना भेज दिया था़ साइबर थाना की पुलिस को जांच के क्रम में साइबर अपराधी का लोकेशन हरियाणा मिला. इसके बाद साइबर पुलिस हरियाणा पहुंची और वहां की पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >