रांची : हथियार लेकर घूम रहे दो अपराधी हिरासत में

रांची : अरगोड़ा पुलिस की टीम ने छापेमारी कर हथियार लेकर घूम रहे दो अपराधियों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उनके पास से लोडेड देसी कट्टा, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद किये हैं. हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी हाल में ही जेल से निकले हैं. पुलिस दोनों अपराधियों से गिरोह में शामिल […]

रांची : अरगोड़ा पुलिस की टीम ने छापेमारी कर हथियार लेकर घूम रहे दो अपराधियों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उनके पास से लोडेड देसी कट्टा, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद किये हैं. हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी हाल में ही जेल से निकले हैं. पुलिस दोनों अपराधियों से गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों, हथियार सप्लाई करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
पुलिस की टीम ने दोनों की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी भी की. मामले में पुलिस अधिकारियों ने खबर लिखे जाने तक पकड़े गये दोनों अपराधियों के नाम व पते का खुलासा नहीं किया है. उल्लेखनीय है कि एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर जेल से निकले अपराधियों पर नजर रखने के लिए गठित एसआइटी की टीम ने इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हािसल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >