रांची : रांची-जयनगर एक्सप्रेस (18605) गुरुवार से शाम की जगह रात 8:30 बजे खुलेगी. यह ट्रेन रात 10:50 बजे बोकारो पहुंचेगी. 11:32 बजे चंद्रपुरा, 12:55 बजे धनबाद और अगले दिन सुबह 11:55 बजे जयनगर पहुंचेगी. वहीं, जयनगर से ट्रेन नंबर 18606 शाम 7:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 11:35 बजे रांची पहुंचेगी.
मालूम हो कि धनबाद चंद्रपुरा लाइन बंद हो जाने के कारण इस ट्रेन के मार्ग व समय सारणी में परिवर्तन कर दिया गया था. यह ट्रेन जयनगर से बुधवार को दिन की बजाय रात में खुली है और गुरुवार को दिन में 11.35 बजे रांची पहुंचेगी. इसके अलावा हटिया-पटना पाटलिपुत्रा, रांची-दुमका और रांची-कामरख्या एक्सप्रेस भी धनबाद होकर गयी है.
