रांची : नामकुम प्रोबेशन होम से रिम्स पहुंची नाबालिग ने विचित्र बच्चे को दिया जन्म

रांची : नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम से आयी नाबालिग बच्ची ने रिम्स लेबर रूम में विचित्र बच्चे को जन्म दिया है. लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ है. बच्चे के कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है. उसका एक ही पैर है. नाबालिग बच्ची लातेहार की है, जिसे महिला प्रोबेशन होम […]

रांची : नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम से आयी नाबालिग बच्ची ने रिम्स लेबर रूम में विचित्र बच्चे को जन्म दिया है. लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ है. बच्चे के कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है.
उसका एक ही पैर है. नाबालिग बच्ची लातेहार की है, जिसे महिला प्रोबेशन होम में रखा गया है. बच्ची डेढ़ माह के गर्भ के साथ यहां अायी थी, जिसे पिछले दो माह से डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया था. नाबालिग ने प्री-मैच्योर मृत बच्चे को जन्म दिया. स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डॉ अनुभा विद्यार्थी ने बताया कि बच्चा गर्भ के भीतर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था. उसका पखाना का रास्ता भी नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >