रांची : हरा-भरा, होगा बरियातू का मुड़ला पहाड़

रांची : बरियातू का मुड़ला पहाड़ को हरा-भरा बनाया जायेगा. सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने पौधारोपण से इसकी शुरुआत की. यहां कुल सात हजार से अधिक पौधे लगाये जायेंगे. यहां माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा भी शुरू की जायेगी. राज्य सरकार ने राजधानी के पहाड़ों को हरा-भरा करने […]

रांची : बरियातू का मुड़ला पहाड़ को हरा-भरा बनाया जायेगा. सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने पौधारोपण से इसकी शुरुआत की. यहां कुल सात हजार से अधिक पौधे लगाये जायेंगे. यहां माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइंबिंग की सुविधा भी शुरू की जायेगी.
राज्य सरकार ने राजधानी के पहाड़ों को हरा-भरा करने का निर्णय लिया है. इसके तहत इस वर्ष राजधानी के एक पहाड़ से शुरुआत की गयी है. अगले साल बरियातू के अन्य तीन पहाड़ों को भी हरा भरा किया जायेगा.
सोमवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी और स्कूली बच्चों ने हिस्सालिया. करीब 500 बच्चों की उपस्थिति में अधिकारियों ने इस अभियान की शुरुआत की. यह पहाड़ी बरियातू से बोड़ेया जाने वाले रास्ते में पड़ता है. आसपास में कई कॉलोनियां हैं. पहाड़ से शीर्ष पर पहुंचने के लिए सड़क बनायी गयी है. इसको विकसित करने का काम वन विभाग कर रहा है. रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा अालम अंसारी के अनुसार यहां कई तरह की सुविधाएं विकसित कर दी गयी हैं.
बैठने की व्यवस्था की गयी है. सड़क निर्माण कराया गया है. फिलहाल यहां लगाये पौधों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को तैनात किया गया है. पौधारोपण कार्यक्रम में पीसीसीएफ (हॉफ) डॉ संजय कुमार, पीसीसीएफ विकास वीएस गौड़, सीएफ राजीव लोचन बख्शी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >