रांची : रिम्स के डॉ संजय ने वीआरएस का आवेदन दिया, कई और लाइन में

सतह पर आ रही रिम्स के डॉक्टरों की नाराजगी रांची : निजी प्रैक्टिस में सख्ती, एसीबी की जांच और प्रतिदिन जारी हो रहे प्रशासनिक आदेशों को लेकर रिम्स के डॉक्टरों की नाराजगी अब सामने आने लगी है. नाराज चल रहे कई डॉक्टरों ने रिम्स को छोड़ने का मन बनाना शुरू कर दिया है. मेडिसिन विभाग […]

सतह पर आ रही रिम्स के डॉक्टरों की नाराजगी
रांची : निजी प्रैक्टिस में सख्ती, एसीबी की जांच और प्रतिदिन जारी हो रहे प्रशासनिक आदेशों को लेकर रिम्स के डॉक्टरों की नाराजगी अब सामने आने लगी है. नाराज चल रहे कई डॉक्टरों ने रिम्स को छोड़ने का मन बनाना शुरू कर दिया है.
मेडिसिन विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डॉ संजय सिंह ने रिम्स प्रबंधन को वीआरएस के तहत सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि वह रिम्स को स्वेच्छा से छोड़ना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने कहा है कि उनकी मां की तबीयत खराब रहती है. वह अपनी मां की देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उन्होंने वीआरएस का आवेदन दिया है.
इधर, रिम्स के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद को भी रिम्स प्रबंधन ने करीब डेढ़ माह से शंटिंग पर डाल रखा है. उनसे किसी प्रकार का काम नहीं लिया जा रहा है.
डाॅ उमेश प्रसाद को हटाते हुए रिम्स प्रबंधन ने प्रोफेसर डॉ संजय सिंह को यूनिट इंचार्ज की जिम्मेदारी दी थी. अब डॉ संजय सिंह भी रिम्स छोड़ना चाहते हैं, इसलिए मरीजों का इलाज प्रभावित होने की आशंका है. रिम्स के सूत्र बताते हैं कि सख्ती पर डॉक्टरों एक खेमे में आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >