रांची : वार्ड 43 के भवन मालिकों से यूजर चार्ज वसूल कर उसे निगम में नहीं जमा करने वाले सुपरवाइजर अख्तर हुसैन को नगर निगम बर्खास्त करेगा. सुपरवाइजर पर आरोप है कि उसने निगम का नाम लेकर लोगों से पैसा तो वसूल किया. लेकिन उसे निगम में नहीं जमा किया.
29 जून को जब नगर आयुक्त को इसकी सूचना वार्ड के लोगों ने दी, तो उन्होंने तत्काल जांच कमेटी का गठन कर इसका जांच करने का आदेश दिया. जांच कमेटी ने भी यह पाया कि सुपरवाइजर ने गड़बड़ी की है. शनिवार को सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. नोटिस के जवाब देने के बाद ही सुपरवाइजर पर निगम कार्रवाई करेगा.
