मॉब लिचिंग के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

सिकिदिरी : अंजुमन इस्लामिया ओरमांझी के तत्वावधान में सरायकेला मॉब लिंचिंग के विरोध में रैली निकाली गयी. सरकार विरोधी नारे लगाये गये. रैली में ओरमांझी, अनगड़ा व कांके प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. नेतृत्व अध्यक्ष एहसान अंसारी व सचिव मुंतजीर अहमद कर रहे थे. रैली से पूर्व लोग ओरमांझी अंचल मैदान […]

सिकिदिरी : अंजुमन इस्लामिया ओरमांझी के तत्वावधान में सरायकेला मॉब लिंचिंग के विरोध में रैली निकाली गयी. सरकार विरोधी नारे लगाये गये. रैली में ओरमांझी, अनगड़ा व कांके प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. नेतृत्व अध्यक्ष एहसान अंसारी व सचिव मुंतजीर अहमद कर रहे थे. रैली से पूर्व लोग ओरमांझी अंचल मैदान में एकत्रित हुए.

इसके बाद रैली की शक्ल में अंचल मैदान से ब्लॉक चौक होते हुए चकला मोड़ गये. वहां से पुन: अंचल मैदान लौटे. यहां रैली सभा में तब्दील हो गयी. सभा में मुंतजीर अहमद रजा ने कहा कि तबरेज अंसारी की हत्या की घटना की जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है. आये दिन धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाता है. इसी के विरोध में रैली निकाली गयी.
11 साल पहले जल संरक्षण करना शुरू किया
इलाके के लोग भी जागरूक हुए, बारिश के पानी को संरक्षित कर भूमि का जलस्तर बढ़ाने का काम कर रहे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >