रांची नगर निगम ने लांच किया है नया कॉन्सेप्ट, स्मार्ट हाउस बनायें टैक्स में छूट पायें

रांची : राजधानी के गिरते जलस्तर और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रांची नगर निगम ने अनूठी पहल की है. इसके तहत लोगों को ‘स्मार्ट हाउस’ बनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. जो लाेग नगर निगम के इस अनूठे प्रस्ताव को अपनाते हैं, उन्हें होल्डिंग टैक्स में छूट मिलेगी. साथ ही नगर निगम की ओर […]

रांची : राजधानी के गिरते जलस्तर और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रांची नगर निगम ने अनूठी पहल की है. इसके तहत लोगों को ‘स्मार्ट हाउस’ बनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. जो लाेग नगर निगम के इस अनूठे प्रस्ताव को अपनाते हैं, उन्हें होल्डिंग टैक्स में छूट मिलेगी. साथ ही नगर निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा. स्मार्ट हाउस का दर्जा उसी घर को मिलेगा, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होगा. इसके अलावा जिस घर में कम से पांच पौधे और पेड़ लगे होंगे.
इसके अलावा उस घर में पानी को रिसाइकल करने की व्यवस्था होगी. नगर निगम के अभियंताओं की टीम सभी स्मार्ट हाउस के दावेदारों के घरों को उक्त तीनों पैमानों पर परखेगी. सब कुछ सही पाये जाने पर ही उस घर को स्मार्ट हाउस का दर्जा दिया जायेगा. साथ ही स्मार्ट हाउस के मालिकों को नगर निगम द्वारा निर्धारित होल्डिंग टैक्स में 10-25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी.
पर्यावरण संरक्षण व दिनोदिन गिरते जलस्तर को देखते हुए रांची नगर निगम ‘स्मार्ट हाउस’ का कॉन्सेप्ट लेकर आया है. हमारी कोशिश है कि इसी बहाने राजधानी के हर व्यक्ति को जल संरक्षण और शहर की हरियाली को वापस लाने के लिए प्रेरित किया जाये.
संजीव विजयवर्गीय, उप महापौर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >