रांची : 300 रुपये देकर निगम से उठवायें घर का मलबा

रांची : नगर निगम को 300 रुपये देकर शहरवासी अपने घर का मलबा और बिल्डिंग मेटेरियल उठवा सकते हैं. इसके लिए लोगों को नगर निगम के ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर विनोद कुमार के फोन नंबर 8709423821 पर संपर्क करना होगा. आमलोगों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जारी आदेश […]

रांची : नगर निगम को 300 रुपये देकर शहरवासी अपने घर का मलबा और बिल्डिंग मेटेरियल उठवा सकते हैं. इसके लिए लोगों को नगर निगम के ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर विनोद कुमार के फोन नंबर 8709423821 पर संपर्क करना होगा. आमलोगों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
जारी आदेश में अपर नगर आयुक्त ने कहा है कि घरों से निकलने वाले इस मलबे के कारण ही शहर की अधिकतर नालियां जाम हो जाती हैं. ऐसे में शहरवासी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं. बिल्डिंग मेटेरियल व मलबा को उचित शुल्क देकर नहीं उठाने पर या उस मलबे को नाली या सड़क में इधर-उधर फेंकने वाले लोगों से रांची नगर निगम 500 रुपया जुर्माना भी करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >