रांची : सिटी बस के चालक पर पॉकेटमारों ने किया चाकू से हमला

रांची : सिटी बस के चालक निजाम को बुधवार को पॉकेटमार ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में कराया गया़ बताया जाता है कि सिटी बस में यात्री बन कर कांटाटोली से ओवरब्रिज के बीच कई पॉकेटमार सफर करते हैं. सिटी बस के चालक व कंडक्टों का […]

रांची : सिटी बस के चालक निजाम को बुधवार को पॉकेटमार ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में कराया गया़ बताया जाता है कि सिटी बस में यात्री बन कर कांटाटोली से ओवरब्रिज के बीच कई पॉकेटमार सफर करते हैं.
सिटी बस के चालक व कंडक्टों का कहना है कि इसकी जानकारी कई बार पुलिस को दी गयी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी़ बुधवार को पॉकेटमारों का विरोध करने पर चालक निजाम के साथ पॉकेटमारों ने पहले मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर दिया. पॉकेटमारों ने निजाम के कपड़े भी फाड़ दिये. इस संबंध में लोअर बाजार व चुटिया थाना पुलिस ने बताया कि हमें सिटी बस चालक या कंडक्टर ने ऐसे कोई शिकायत नहीं की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >