बुढ़मू : अलग-अलग वज्रपात में एक बच्चा व दो मवेशी की मौत

बुढ़मू : दो अलग-अलग क्षेत्र में वज्रपात में एक बच्चा और दो बैल की मौत बुधवार दोपहर करीब एक बजे हो गयी. अकतान निवासी किशुन मुंडा का पुत्र तथा करंबा निवासी प्रकाश यादव के दो बैल वज्रपात की घटना में मर गये. जानकारी के अनुसार अकतान निवासी किशुन मुंडा का बेटा कुंदन मुंडा (12) आम […]

बुढ़मू : दो अलग-अलग क्षेत्र में वज्रपात में एक बच्चा और दो बैल की मौत बुधवार दोपहर करीब एक बजे हो गयी. अकतान निवासी किशुन मुंडा का पुत्र तथा करंबा निवासी प्रकाश यादव के दो बैल वज्रपात की घटना में मर गये. जानकारी के अनुसार अकतान निवासी किशुन मुंडा का बेटा कुंदन मुंडा (12) आम चुनने के लिए गया था और हेडफोन लगा कर मोबाइल से गाना सुन रहा था.
इसी दौरान अचानक उस पर वज्रपात हुई और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. दूसरी ओर करंबा निवासी प्रकाश के दो बैल चरवाही के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >