रांची : एनआरएचएम के तहत अनुबंध पर नियुक्त नर्सों का मंगलवार को दूसरे दिन भी राजभवन के समीप धरना प्रदर्शन जारी रहा. धरना पर बैठी धनबाद जिला की एएनएम रीता मुखर्जी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया. उधर, दुमका जिला के सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मी भी हड़ताल पर चले गये हैं. संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि यह धरना लगातार जारी है.
धरना पर बैठी एएनएम की तबीयत बिगड़ी

धरना पर बैठी एएनएम की तबीयत बिगड़ी
Copied link
रांची : एनआरएचएम के तहत अनुबंध पर नियुक्त नर्सों का मंगलवार को दूसरे दिन भी राजभवन के समीप धरना प्रदर्शन जारी रहा. धरना पर बैठी धनबाद जिला की एएनएम रीता मुखर्जी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया. उधर, दुमका जिला के सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत […]
उन्होंने कहा कि छह दिसंबर 2018 को ही नियुक्ति नियमावली कैबिनेट से पारित हो चुकी है. इसके बावजूद सरकार स्थायी नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालने को लेकर तरह-तरह का बहाना कर रही है. संघ की संयुक्त सचिव विनीता कुमारी ने कहा कि सरकार ने पिछली बार कहा था कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाल दिया जायेगा, पर नहीं निकला.
धरना में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, सुशीला तिग्गा, झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महासचिव जीतवाहन उरांव, ऑल इंडिया पेंशनर समाज के संयुक्त सचिव महेश सिंह, झारखंड राज्य एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के सचिव अंजिला खाखा, प्रकाश कुमार, इंदू, सुमन, तिलोत्तमा साह, पुष्पा पासी, भूषण कुमार, अनीता कश्यप, प्रेमा बाड़ा, चंदा कुमारी आदि शामिल हुईं.