लापुंग : सखुआ बोटा लदा ट्रक जब्त

लापुंग : वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात ककरिया से सखुआ बोटा लदा ट्रक (जेएच02ई-5693) पकड़ा. वन विभाग को सूचना मिली थी कि रात में अवैध तरीके से सखुआ का बोटा ले जाया जाता है. इसी सूचना पर वनपाल व हाथी भगाअो दल ककरिया के अम्बाटोली के पास खड़े थे. तभी […]

लापुंग : वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात ककरिया से सखुआ बोटा लदा ट्रक (जेएच02ई-5693) पकड़ा. वन विभाग को सूचना मिली थी कि रात में अवैध तरीके से सखुआ का बोटा ले जाया जाता है.
इसी सूचना पर वनपाल व हाथी भगाअो दल ककरिया के अम्बाटोली के पास खड़े थे. तभी उन्हें कर्रा की र से एक ट्रक आता दिखा. रुकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रक को भगाने की कोशिश की, पर आगे कार खड़ी होने के कारण ट्रक को भगा नहीं सका.
इसी बीच ट्रक पर बैठा मजदूर भाग निकला. जबकि चालक को वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से खदेड़ कर पकड़ लिया. घटना की सूचना लापुंग थाना व बेड़ो रेंजर को दी गयी. बताया जा रहा है ट्रक पर लदा बोटा कर्रा क्षेत्र से भरनो के टिंबर में ले जाया जा रहा था. ट्रक जब्त कर बेड़ो ले जाया गया है. मामले में वन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >