रांची : छह इंच की बोरिंग कराने पर नगर निगम में हंगामा

रांची : करमटोली के लोगों ने बुधवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप था कि लोअर करमटोली में एक अधिकारी अपने यहां छह इंच की बोरिंग करा रहा है. काफी हंगामे के बाद नगर आयुक्त ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बात की. नगर आयुक्त ने […]

रांची : करमटोली के लोगों ने बुधवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप था कि लोअर करमटोली में एक अधिकारी अपने यहां छह इंच की बोरिंग करा रहा है.
काफी हंगामे के बाद नगर आयुक्त ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बात की. नगर आयुक्त ने कहा कि इंफोर्समेंट टीम ने घटनास्थल की जांच की है. जांच में यह पाया गया है कि वहां चार इंच की बोरिंग करायी जा रही है, जिसके लिए नगर निगम से परमिशन लेने की आवश्यकता नहीं है. वैसे भी छह इंच बोरिंग की अनुमति डीडीसी कार्यालय से मिलती है.
इस पर पार्षद रोशनी खलखो ने कहा कि चार इंच का बोरिंग बताकर पौने पांच इंच का बोरिंग करवाया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ डीप बोरिंग को लेकर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं. इसपर नगर आयुक्त ने पार्षद को कहा कि वह लिखित शिकायत करें. ताकि निगम बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को एजेंडा के रूप में शामिल किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >