रांची : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा है कि मानव तस्करी को राेकने में प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया और आम लोगों का सहयाेग जरूरी है़ वह जन विकास केंद्र द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम पर एसडीसी सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थी़ं हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो ने कहा कि मानव तस्करी ने आज विकराल रूप ले लिया है़ इस तरह की समस्याएं उपभोक्तावाद के कारण पनपती हैं. हमें मानव मर्यादा और जीवन को इज्जत देना सीखना चाहिए़
विकास के नाम पर ग्रामीणों को बना रहे संसाधन विहीन : मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्लैडसन डुंगडुंग ने कहा है कि अगले 15-20 वर्षों में मानव तस्करी की समस्या जटिल हो जायेगी, क्योंकि विकास के नाम पर ग्रामीणों को संसाधन विहीन बनाया जा रहा है़ इस विकास से आर्थिक असमानता आ रही है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और रोजगार की कमी आ रही है़
इस विकास में गांवों के प्रति नकारात्मक रवैया है़ गांव सभा कमजोर की जा रही है और लोग सामुदायिक जीवन को छोड़कर व्यक्तिवादी बन रहे है़ं इसलिए शेल्टर होम का निर्माण, मॉनिटरिंग टीम के गठन और ट्रैफिकिंग में लिप्त लोगों पर मुकदमा दर्ज करने से ही इस समस्या का समाधान नहीं निकलेगा़ इसके लिए समस्या की मूल जड़ों को भी काटना होगा़
