रांची : अरसंडे फीडर में बर्ड हिट नौ घंटे तक बिजली गुल

रांची : कांके के अरसंडे फीडर में बर्ड हिट के चलते नौ घंटे तक बिजली बाधित रही. बताया गया कि एक चिड़िया के 11 केवी तार पर आने और तार के दूसरे तार से सटने की वजह से लाइन ब्रेकडाउन हो गया. इस कारण सुबह छह बजे से जो बिजली कटी, वह दोपहर 12 बजे […]

रांची : कांके के अरसंडे फीडर में बर्ड हिट के चलते नौ घंटे तक बिजली बाधित रही. बताया गया कि एक चिड़िया के 11 केवी तार पर आने और तार के दूसरे तार से सटने की वजह से लाइन ब्रेकडाउन हो गया.
इस कारण सुबह छह बजे से जो बिजली कटी, वह दोपहर 12 बजे आयी. इसके 10 मिनट बाद ही बिजली फिर कट गयी, जो दोपहर तीन बजे बहाल हो पायी. इस दौरान कांके ब्लॉक चौक, चूड़ी टोला, मिल्लत कॉलोनी, अरसंडे, बोड़ेया व आसपास के लोग दिन भर परेशान रहे.
बिजली के अभाव में सुबह में कई लोगों के घरों में पानी तक उपलब्ध नहीं हो सका. फिर किसी तरह रिपेयरिंग कर लाइन को तीन बजे चालू किया. बीआइटी मेसरा के इलाके में भी सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली गुल थी. रांची शहर के अन्य इलाकों में भी दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा. आइटीआइ फीडर से भी बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे.
शहर के अन्य इलाकों रेडियम रोड, मेन रोड रतन टॉकिज, रातू रोड, अपर बाजार, नामकुम, कोकर, लालपुर, सर्कुलर रोड, पंडरा , इटकी रोड, एचइसी क्षेत्र, डोरंडा, हिनू, कांके रोड में भी दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा. कहीं शेडिंग की वजह से कहीं रिपेयरिंग की वजह से बिजली की कटौती जारी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >