रांची : पॉलिटेक्निक की 24 से होनेवाली परीक्षा स्थगित

रांची : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग 2019 के चौथे, दूसरे, छठे सेमेस्टर तथा तीसरे वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी है. यह परीक्षा 24 जून से होने वाली थी. कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार ने सोमवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. इधर फॉर्म नहीं भरने से नाराज […]

रांची : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग 2019 के चौथे, दूसरे, छठे सेमेस्टर तथा तीसरे वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी है. यह परीक्षा 24 जून से होने वाली थी. कुलपति के आदेश पर रजिस्ट्रार ने सोमवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है.
इधर फॉर्म नहीं भरने से नाराज छात्रों ने सोमवार को भी यूनिवर्सिटी परिसर व अपने-अपने कॉलेजों में प्रदर्शन किया. बताया जाता है कि कॉलेजों में उक्त सेमेस्टर के विद्यार्थी जब फॉर्म भरन गये, तो उन्हें बताया गया कि सरकार व विवि से संबद्धता नहीं मिलने के कारण फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा. संबद्धता से संबंधित मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >