रांची : शहादत पर राजनीति कर रही है भाजपा : कांग्रेस

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी शहीदों के परिवार के साथ खड़ी है. इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी नक्सलियों द्वारा कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती है. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी शहीदों के परिवार के साथ खड़ी है. इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी नक्सलियों द्वारा कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती है. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार शहादत का सिलसिला जारी है.
इसके बाद भी भाजपा के नेता बयानबाजी कर शहादत पर राजनीति कर रहे हैं. श्री ठाकुर ने कहा कि नक्सलियों द्वारा लगातार हमले हो रहे हैं.
राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है. इन हमलों के बाद न तो कोई समीक्षा बैठक होती है और न ही नक्सलियों पर कार्रवाई करने की कड़ी रणनीति बनायी जाती है. सरकार का पूरा प्रशासनिक अमला दिन-रात योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >