रांची : बिरसा मुंडा की प्रतिमा को दुरुस्त करनेवाले मूर्तिकार सम्मानित

रांची : बिरसा समाधि स्थल में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करनेवाले मूर्तिकार उत्तम पाल को शनिवार को सम्मानित किया गया. उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने मूर्तिकार को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उप महापौर ने कहा कि जिस प्रकार से मूर्तिकार ने रात भर काम करके क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त किया, इसके लिए राज्य […]

रांची : बिरसा समाधि स्थल में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करनेवाले मूर्तिकार उत्तम पाल को शनिवार को सम्मानित किया गया. उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने मूर्तिकार को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उप महापौर ने कहा कि जिस प्रकार से मूर्तिकार ने रात भर काम करके क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त किया, इसके लिए राज्य सरकार इनका आभारी रहेगी.
सीसीटीवी व लाइटिंग लगाने का काम शुरू : भविष्य में समाधि स्थल पर फिर से दोबारा ऐसी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सीसीटीवी व लाइटिंग लगाने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है. निगम के अधिकारियों की मानें, तो सोमवार तक इसे लगा लिया जायेगा. इसके अलावा समाधि स्थल पर तीन शिफ्ट में निगम के होमगार्ड ड्यूटी करेंगे. इसकी भी तैयारी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >