एचइसी की खाली जमीन पर लगाये जायेंगे एक लाख पौधे

रांची : एचइसी प्रबंधन ने अपनी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नया तरीका निकाला है. एचइसी की खाली जमीन पर वन विभाग की सोशल फॉरेस्ट्री डिवीजन पौध लगायेगा. इस संबंध में एचइसी प्रबंधन एवं सोशल फॉरेस्ट्री के पदाधिकारियों के बीच सहमति बन गयी है. नगर प्रशासन विभाग ने खाली जमीन को चिह्नित कर […]

रांची : एचइसी प्रबंधन ने अपनी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नया तरीका निकाला है. एचइसी की खाली जमीन पर वन विभाग की सोशल फॉरेस्ट्री डिवीजन पौध लगायेगा. इस संबंध में एचइसी प्रबंधन एवं सोशल फॉरेस्ट्री के पदाधिकारियों के बीच सहमति बन गयी है. नगर प्रशासन विभाग ने खाली जमीन को चिह्नित कर सोशल फॉरेस्ट्री डिवीजन को सूची उपलब्ध करा दी है.

एचइसी के अधिकारी ने बताया कि सोशल फॉरेस्ट्री डिविजन एचइसी में एक लाख पौधे लगायेगा. हालांकि, इसका मालिकाना हक एचइसी का ही होगा. तीन साल के बाद पौधा एचइसी की संपत्ति हो जायेगी.
सोशल पफॉरेस्ट्री डिविजन पौध लगाने के बाद जमीन की घेराबंदी करेगा तथा पौधा के देखभाल के लिए माली भी रखेगा. जिन खाली जमीनों की सूची उपलब्ध करायी है, उनमें धुर्वा बस स्टैंड के पास नर्सरी मैदान, आवासीय परिसर के सड़क के किनारे खाली जमीन, बिरसा चौक वाइपास के पास खाली जमीन, शालीमार बाजार, किलकारी पार्क के पास जमीन एवं अन्य जगह शामिल है.
आवासीय परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आवासीय परिसर में कई जगहों से अतिक्रमण हटाया. अभियान की शुरुआत पंचमुखी मंदिर साइड फोर से हुआ. मंदिर के सामने आधे दर्जन से अधिक अस्थायी दुकान, गुमटी, कच्चे मकान हटाये गये. वहीं, चेतावनी दी गयी कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर सामान को जब्त किया जायेगा. इसके बाद अभियान बिरसा चौक बाइपास रोड में चलाया गया. सुरक्षा पदाधिकारी एके सिन्हा ने बताया कि फ्रंट लाइन सिक्यूरिटी के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >