रांची : सेवा सदन के सामने चेन की छिनतई

रांची : दिल्ली में रहने वाली (मूल रूप से गुमला की निवासी) खुशबू सिंह से बाइक सवार दो युवकों ने सेवा सदन के सामने चेन की छिनतई कर ली और किशोरगंज की ओर फरार हो गये. इस संबंध में खुशबू सिंह ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिल्ली की रहने वाली खुशबू सिंह […]

रांची : दिल्ली में रहने वाली (मूल रूप से गुमला की निवासी) खुशबू सिंह से बाइक सवार दो युवकों ने सेवा सदन के सामने चेन की छिनतई कर ली और किशोरगंज की ओर फरार हो गये. इस संबंध में खुशबू सिंह ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दिल्ली की रहने वाली खुशबू सिंह ने प्राथमिकी में लिखा है कि उसने अपनी मां को सेवा सदन में भरती कराया है. सोमवार को दिन के 3:15 बजे वह सेवा सदन अस्पताल के पास कार को पार्किंग में लगा कर अस्पताल जा रही थी. उसी समय पीछे से बाइक सवार अपराधी आये और चेन छीन कर फरार हो गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >