रांची़ : रांची में काम करने के बाद घर जा रहे 13 मजदूराें से भरे ऑटो (जेएच 01 सिटी-7377) में कर्रा के छाता पुल के समीप एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और सभी मजदूर घायल हो गये़
घटना के बाद बोलेरो चालक भाग निकला. वहीं, घायलों को कर्रा पुलिस ने कर्रा पीएचसी में भर्ती कराया़ दो युवतियों की हालत गंभीर है़ एक को सिर व दूसरे काे पैर में गंभीर चोट लगी है़ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया़ घटना रविवार रात पौने आठ बजे हुई. ऑटो चालक ने बताया कि वह धीरे-धीरे जा रहा था, तभी तेज गति में पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो चालक भी घायल हो गया़
