यहां गरीबों के लिए फ्लैट बन रहा है, इसका विरोध न करें : एसडीओ

रांची : जुडको द्वारा नवाटोली स्थित पंडरा नदी के किनारे कराये जा रहे फ्लैट निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ पंडरा ओपी में बुधवार को रांची की एसडीओ गरिमा सिंह ने बैठक की़ एसडीओ ने लोगों से विरोध का कारण पूछा़ पंडरा पंचायत के मुखिया ने एसडीओ को बताया कि आसपास के इलाके […]

रांची : जुडको द्वारा नवाटोली स्थित पंडरा नदी के किनारे कराये जा रहे फ्लैट निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ पंडरा ओपी में बुधवार को रांची की एसडीओ गरिमा सिंह ने बैठक की़ एसडीओ ने लोगों से विरोध का कारण पूछा़ पंडरा पंचायत के मुखिया ने एसडीओ को बताया कि आसपास के इलाके के ग्रामीण इस जमीन का उपयोग वर्षों से धान सुखाने एवं पुआल रखने के लिए करते आ रहे हैं. यह सरना स्थल भी है और सरहुल मिलन इसी जगह होता है.

कर्मा व जतरा में इसी नदी में लोग नहा कर पूजा के लिए जाते है़ं पंडरा नदी हमारी लाइफ लाइन है. इस कारण से यहां के लोग जुडको द्वारा फ्लैट निर्माण का विरोध कर रहे है़ं इस निर्माण को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाये़ इस पर एसडीओ ने कहा कि यह गरीब लोगों के लिए फ्लैट बन रहा है. यह भलाई का काम है. इसका विरोध न करे़ं
मुखिया ने कहा कि गांव के लोग यहां नहाते हैं और कपड़ा धोते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि कांके डैम जिस पर शहर की आधी आबादी निर्भर है, उसके पानी का मुख्य स्रोत यही पंडरा नदी है़ यहां पर हो रहे निर्माण से नदी पूरी तरह से प्रदूषित हो जायेगी़ नदी प्रदूषित हुई, तो कांके डैम पूरी तरह से प्रदूषित हो जायेगा.
जतरा पूजा के अध्यक्ष व नवाटोली गांव के प्रमुख सुक्का उरांव ने कहा कि 400 से अधिक फ्लैट का निर्माण यहां होगा. करीब 3000 से अधिक लोग यहां बसेंगे. इससे आसपास गंदगी फैलेगी. लोगों के घरों की गंदगी पंडरा नदी में गिरेगी. इससे नदी प्रदूषित हो जायेगी. छठ पूजा समिति के प्रमोद सिंह अंटी ने कहा कि इस नदी में यहां के ग्रामीणों के अलावा दूर-दूर से हजारों लोग पूजा के लिए नवाटोली के घाट पर आते है़ं
प्रभात खबर में छपी खबर पर भी हुई चर्चा
विलुप्त होती नदी के संबंध में प्रभात खबर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया है. इसकी चर्चा भी बैठक में हुई़ बैठक में कहा गया कि इस तरह के निर्माण से किस तरह से नदी विलुप्त हो रही, इसका आईना प्रभात खबर ने दिखाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >