रिम्स रेडियोलॉजी के छात्रों की कलमबंद हड़ताल खत्म

रांची : रेडियोलॉजी के विद्यार्थियों की दो दिनों से चली आ रही हड़ताल बुधवार शाम हुई वार्ता के बाद खत्म हो गयी. देर शाम दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में सांसद संजय सेठ, रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजित कुमार शामिल थे. रिम्स निदेशक ने कहा […]

रांची : रेडियोलॉजी के विद्यार्थियों की दो दिनों से चली आ रही हड़ताल बुधवार शाम हुई वार्ता के बाद खत्म हो गयी. देर शाम दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में सांसद संजय सेठ, रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजित कुमार शामिल थे.

रिम्स निदेशक ने कहा कि पीजी के विद्यार्थी फिलहाल हेल्थ मैप में जाकर रिपोर्टिंग करेंगे. निदेशक ने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही रेडियोलॉजी की नयी मशीनें आ जायेंगी. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके बाद रेडियोलॉजी की विद्यार्थियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >