पहनई जमीन पर निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

रांची : नामकुम प्रखंड के गढ़खटंगा गांव की भुईहरी पहनई जमीन (प्लाट संख्या 473, रकबा 15 डिसमिल) पर निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान बुधराम उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई़ ग्रामीण इस जमीन पर हो रहे निर्माण का विरोध कर रहे है़ं इस अवसर पर झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा के अध्यक्ष मेघा उरांव […]

रांची : नामकुम प्रखंड के गढ़खटंगा गांव की भुईहरी पहनई जमीन (प्लाट संख्या 473, रकबा 15 डिसमिल) पर निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान बुधराम उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई़ ग्रामीण इस जमीन पर हो रहे निर्माण का विरोध कर रहे है़ं इस अवसर पर झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि आये दिन देखने-सुनने को मिल रहा है कि आदिवासियाें की धार्मिक व सामाजिक जमीन की खरीद-बिक्री की जा रही है़ इस खरीद-बिक्री में हमारे समाज के लोग भी लगे हैं और इसमें कई पाहन परिवार भी पीछे नहीं.

पिछले साल इसी पहनई जमीन में से 1़ 06 एकड़ जमीन चर्च को बेच दी गयी थी़ ग्रामीणों ने कहा कि हर तीन साल में पाहन बदलने की परंपरा और व्यवस्था है़ इसके तहत सुखदेव मुंडा को पाहन चुना गया है़ यह जमीन निर्वाचित पाहन को जोत-कोड़ व पूजा-पाठ के लिए दी जाती है़ इस जमीन की खरीद-बिक्री या इस पर मकान का निर्माण नहीं किया जा सकता़
पूर्व पाहन सोमरा पाहन इस जमीन पर गलत ढंग से अपने रिश्तेदारों के लिए भवन निर्माण करा रहे हैं, जो गलत है़ बैठक में पूर्व वार्ड पार्षद अजय मुंडा, पूर्व मुखिया सुशांति देवी, शनिचरवा तिर्की, झरिया उरांव, नवीन लकड़ा, दिलीप लकड़ा, फगन कच्छप, जयराम उरांव, सुकरा मुंडा, भैरो उरांव, शांति तिर्की, रीना तिर्की, श्याम मुंडा, सुशीला कच्छप आदि ग्रामीण मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >