रिम्स : हॉस्टल नहीं मिलने से मेडिकल की छात्राएं और इंटर्न परेशान

रांची : रिम्स की एमबीबीएस, डेंटल कॉलेज और इंटर्न की छात्राएं हॉस्टल नहीं मिलने से परेशान हैं. छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल बनकर तैयार है. लेकिन कुछ मामूली काम ही बाकी है, जिसके कारण उनको हॉस्टल नहीं मिल रहा है. रिम्स प्रबंधन चाहे, तो एजेंसी पर दबाव बनाकर शीघ्र काम को पूरा कराया जा […]

रांची : रिम्स की एमबीबीएस, डेंटल कॉलेज और इंटर्न की छात्राएं हॉस्टल नहीं मिलने से परेशान हैं. छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल बनकर तैयार है. लेकिन कुछ मामूली काम ही बाकी है, जिसके कारण उनको हॉस्टल नहीं मिल रहा है. रिम्स प्रबंधन चाहे, तो एजेंसी पर दबाव बनाकर शीघ्र काम को पूरा कराया जा सकता है, लेकिन कोई देखने वाला है.

छात्राओं का कहना है कि नया सत्र शीघ्र शुरू होगा. छात्राओं की संख्या बढ़ेगी. अगर यही हाल रहा तो आनेवाले समय में तो परेशानी और बढ़ जायेगी. डेंटल छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल की समस्या को लेकर वह कई बार निदेशक से मिली हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. वहां लिखित शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. इंटर्न का कहना है कि हम लोगों को तो निकालने के लिए कह दिया गया है. ऐसे में हमारा क्या होगा यह पता ही नहीं चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >