इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान बिगड़ा उड़ान रद्द कर दी गयी

रांची : इंडिगो की रांची-दिल्ली फ्लाइट में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गयी. इस वजह से इस विमान की उड़ान रद्द कर दी गयी. जब यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की, तो कंपनी की ओर से यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य की ओर भेजने का इंतजाम किया गया. जानकारी के अनुसार दिल्ली जानेवाले यात्री फ्लाइट […]

रांची : इंडिगो की रांची-दिल्ली फ्लाइट में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गयी. इस वजह से इस विमान की उड़ान रद्द कर दी गयी. जब यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की, तो कंपनी की ओर से यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य की ओर भेजने का इंतजाम किया गया.
जानकारी के अनुसार दिल्ली जानेवाले यात्री फ्लाइट में सवार हो चुके थे. फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी, तभी यात्रियों को अचानक सूचना दी गयी कि जहाज में तकनीकी खराबी आ गयी है. इस लिए यह विमान देर से उड़ेगा. यात्रियों ने काफी देर तक इंतजार किया. उसके बाद उन्हें बताया गया कि फिलहाल जहाज उड़ान नहीं भर पायेगा. इससे यात्री परेशान हो गये और कंपनी के प्रतिनिधियों के सामने नाराजगी प्रकट की. कंपनी की ओर से यात्रियों को दूसरे विमान का विकल्प दिया गया.
इस जहाज से सफर करने वाले आकाश कुमार ने बताया कि यही विमान दिल्ली से मुंबई जाने वाली थी. उन्हें भी मुंबई ही जाना था. चूंकि अब विमान नहीं जायेगा, इसलिए मुंबई से चेन्नई जानेवाली उनकी फ्लाइट भी छूट जायेगी. गया अब बुधवार के विमान से वे मुंबई जाएंगे उनके साथ जा रहे सनी की भी यही परेशानी थी. उधर, इंडिगो के कर्मियों ने कहा कि जहाज रद्द होने से संबंधित सूचना लगातार डिस्पले बोर्ड पर दी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >