रांची : तिलक के बाद सो रहे थे घरवाले, हो गयी चोरी

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर शिव शक्ति नगर निवासी आरएन देव के घर से पांच मोबाइल, सोने की चेन और एक अंगूठी की चोरी हो गयी. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार जांच के लिए पहुंचे. देव के किरायेदारों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक संदिग्ध आदमी को […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर शिव शक्ति नगर निवासी आरएन देव के घर से पांच मोबाइल, सोने की चेन और एक अंगूठी की चोरी हो गयी. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार जांच के लिए पहुंचे.

देव के किरायेदारों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक संदिग्ध आदमी को देखा था. संभवत: चाेरी उसी ने की होगी. पुलिस ने देव के घर में काम कर चुके करीब 10 लोगों को पूछताछ और पहचान के लिए हिरासत में लिया है.
गुरुवार की रात आरएन देव के बेटे का तिलक समारोह उनके आवास में था. तिलक की वजह से परिवार के सदस्य कार्यक्रम के बाद देर रात हो सो गये. सुबह उठने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली. पुलिस को संदेह है कि तिलक में काम करनेवाले ने ही चोरी की है. पुलिस के अनुसार चोरी किये गये गहने आरएन देव के बेटे को तिलक में मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >