रांची : को-ऑपरेटिव बैंक ने मंत्री को डीजल देने की बात मानी

रांची : को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक ने रांची के उपायुक्त के पत्र लिख कर कृषि मंत्री रणधीर सिंह की गाड़ी के लिए डीजल आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है. उपायुक्त ने प्रभात खबर में आठ मई को प्रकाशित ‘कृषि मंत्री को-ऑपरेटिव बैंक से गलत तरीके से ले रहे हैं डीजल’ शीर्षक समाचार के आलोक […]

रांची : को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक ने रांची के उपायुक्त के पत्र लिख कर कृषि मंत्री रणधीर सिंह की गाड़ी के लिए डीजल आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है. उपायुक्त ने प्रभात खबर में आठ मई को प्रकाशित ‘कृषि मंत्री को-ऑपरेटिव बैंक से गलत तरीके से ले रहे हैं डीजल’ शीर्षक समाचार के आलोक में बैंक से जवाब मांगा था. इसके बाद बैंक की ओर से इस सिलसिले में उपायुक्त को एक पत्र भेजा गया है.
इसमें कहा गया है कि तत्कालीन निबंधक सहयोग समितियां सह प्रशासक ने मंत्री को ईंधन की आपूर्ति का आदेश दिया था. इस आदेश के आलोक में बैंक के महाप्रबंधक के स्तर से मंत्री को ईंधन की आपूर्ति की जा रही थी. दिसंबर 2018 के बाद से मंत्री को ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >