रांची : अगले पांच दिनों में चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी

दुष्यंत तिवारी फनी के गुजरने के बाद बदल रहा मौसम रांची : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि आनेवाले पांच दिनों में राजधानी रांची का पारा ऊपर चढ़ सकता है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है. एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राजधानी में दिन के वक्त तापमान दो से तीन […]

दुष्यंत तिवारी
फनी के गुजरने के बाद बदल रहा मौसम
रांची : मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि आनेवाले पांच दिनों में राजधानी रांची का पारा ऊपर चढ़ सकता है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है. एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राजधानी में दिन के वक्त तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. मौजूदा समय में शहर का तापमान में सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस से 1.9 सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है.
गौरतलब है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के असर से पूरे झारखंड के मौसम में अचानक बदलाव आया था.
बदलों के घिरने व बारिश होने की वजह से राजधानी और आसपास के इलाकों के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी थी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. फनी के गुजर जाने के बाद एक बार फिर से शहर का पारा ऊपर चढ़ रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
डालटनगंज का पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार
आंकड़े बताते हैं कि राज्य के अन्य जिलों का भी पारा तेजी से चढ़ रहा है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है. जमशेदपुर, चाईबासा व बोकारो का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने को है. जबकि, न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >