बेड़ो : वज्रपात से पांच लोग घायल, बारिश से गर्मी में राहत, आंधी से नुकसान ज्यादा

बेड़ो : प्रखंड व आसपास के गांवों में मंगलवार की दोपहर में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. आंधी से कई जगह पेड़ की डालियां टूट कर गिर गयी. कई मकानों के एसबेस्टस उड़ गये. बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले पड़ने से खेतों में लगी फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली […]

बेड़ो : प्रखंड व आसपास के गांवों में मंगलवार की दोपहर में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. आंधी से कई जगह पेड़ की डालियां टूट कर गिर गयी. कई मकानों के एसबेस्टस उड़ गये. बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले पड़ने से खेतों में लगी फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.
वहीं ठनका की चपेट में आने से कटरमाली सरनाटोली जरिया निवासी रूपा कुमारी पिता बलदेव गोप व शुभानी कुमारी पिता पंचू गोप घायल हो गयी. जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. आंधी से बेड़ो, पुरियो, केसा, सेमरा, बिनय बगीचा, बारीडीह व पुरनापानी गांवों में कई घरों के छप्पर उड़ गये व पेड़ की डालियां टूट कर गिर गयी.
वज्रपात से दो मवेशी मरे
ओरमांझी. आरटीसी इंजीनियरिंग कॉलेज आनंदी के समीप मंगलवार की संध्या पांच बजे आंधी व बारिश के साथ वज्रपात होने से महेंद्र महतो व बिहारी मुंडा के एक-एक बैल की मौत हो गयी. मामले में बारीडीह के मुखिया मानकी राजेंद्र शाही ने सीओ शिव शंकर पांडेय को जानकारी देकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >