रांची : राज्य में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार से थम जायेगा. 29 अप्रैल को चतरा, लोहरदगा और पलामू सीट के लिए मतदान होगा. अब प्रत्याशी और राजनीतिक दल इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में केवल जनसंपर्क कर ही मतदान की अपील कर सकेंगे.
तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को वोटर स्लिप पहुंचाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने चुनाव की तैयारियों से भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी तैयारियों की जानकारी दी.
उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान और मतदान केंद्रों पर उनके लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं, मतदाताओं की चुनावी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उठाये गये कदम, मतदाताओं के लिए इवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण, चुनाव में एनजीओ, कॉरपोरेट संस्थानों और सिविल सोसाइटी को संबंद्ध करने की दिशा में की गयी पहल के बारे में बताया. सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी.
श्री खियांग्ते ने बताया कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, शेड, मेडिकल किट आदि सुविधाएं मुहैया करायी गयी है. युवा मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विद्यालयों में 3,215 और महाविद्यालयों में 372 मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया है.
24,265 मतदान केंद्रों में चुनावी पाठशाला और विभिन्न संस्थानों में 1284 वोटर्स अवेयरनेस फोरम गठित किया गया है. मोबाइल ऐप के इस्तेमाल को लेकर लोगों काे जागरूक किया जा रहा है. सी-विजिल, वोटर्स हेल्पलाइन, सुविधा, समाधान एेप के बारे में लोगों को बताया गया है.
गोड्डा सीट से डॉ निशिकांत सहित सात ने भरा पर्चा
गोड्डा. भाजपा प्रत्याशी सांसद डाॅ निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी किरण कुमारी पासी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया. इन्होंने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे.
डाॅ दुबे ने पर्चा दाखिल करने से पहले रोड शो किया. इसके बाद सीधे समाहरणालय पहुंचे. नामांकन के दौरान डाॅ दुबे के साथ जयप्रकाश भाई पटेल, निशिकांत की पत्नी अनुकांत दुबे व अरुण साह मौजूद थे.
चुनाव बाद फोटो व वीडियो की लगेगी प्रदर्शनी विजेता होंगे पुरस्कृत
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए मीडियाकर्मियों के लिए प्रमंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था. मीडिया को आचार संहिता, सी-विजिल ऐप के इस्तेमाल, पेड न्यूज आदि से संबंधित जानकारी दी जा चुकी है.
चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद फोटो और वीडियो से संबंधित प्रदर्शनी लगायी जायेगी. विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा. इसमें सभी मीडिया हाउस के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं. जिला स्तर पर भी आयोजित की जानेवाली प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आमंत्रित किया जायेगा.
गिरिडीह से 15, धनबाद से 20, जमशेदपुर से 23 और सिंहभूम सीट से नौ उम्मीदवार
राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन गिरिडीह से तीन और जमशेदपुर से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया. वहीं, धनबाद और सिंहभूम से एक भी नामांकन वापस नहीं लिया गया. अब गिरिडीह सीट के लिए 15, धनबाद सीट के लिए 20, जमशेदपुर के लिए 23 और सिंहभूम सीट के लिए नाै प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनावी मैदान में डटे हैं.
गिरिडीह लोकसभा सीट से प्रत्याशी
नाम दल
चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू
जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा
मोहम्मद रसूल बक्श निर्दलीय
चंद्रदेव प्रसाद अहरा नेशनल पार्टी
संजीव कुमार महतो निर्दलीय
सिमी सुमन शिवसेना
सुनीता टुडू निर्दलीय
द्वारिका प्रसाद लाला रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)
योगेश्वर ठाकुर विश्व शक्ति पार्टी
शिबू सिंह भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी
सोहराब शाह बहुजन मुक्ति पार्टी
मधुसूदन झारखंड पार्टी (सेक्यूलर)
अमित जानी निर्दलीय
राजेंद्र दसौधी निर्दलीय
अहमद अंसारी भारतीय लोकमत राष्ट्रवादीपार्टी
धनबाद सीट के लिए प्रत्याशी
कीर्ति आजाद कांग्रेस
माधवी सिंह तृणमूल कांग्रेस
पीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी
राजेश कुमार सिंह निर्दलीय
सिद्धार्थ गौतम निर्दलीय
सुधीर महतो बीएमपी
हीरालाल फारवर्ड ब्लॉक
मंतोष आमरा बंगाली
मेराज खान सपा
वामापद बाउरी निर्दलीय
रामलाल एसयूसीआईसी
संजय पासवान निर्दलीय
दीपक दास पीपीआईडी
मेघनाथ रवानी बसपा
केसी सिंहराज निर्दलीय
मिहिरचंद्र मंडल एपीआई
प्रेम प्रकाश निर्दलीय
उमेश पासवान निर्दलीय
लक्ष्मी देवी निर्दलीय
वरुण कुमार निर्दलीय
जमशेदपुर सीट से प्रत्याशी
नाम दल
अंगद महतो अमार बंगाली पार्टी
मलय कुमार महतो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) रेड स्टार
दीपक कुमार गिरि निर्दलीय
रंजीत कुमार सिंह झारखंड पार्टी
शेख अखरुद्दीन झारखंड पार्टी (नरेन)
अशरफ हुसैन बहुजन समाज पार्टी
अंजना महतो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
सुब्रत कुमार प्रधान अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
पानमनि सिंह सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया
(कम्युनिस्ट)
सूर्य सिंह बेसरा झारखंड पीपुल्स पार्टी
महेश कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी
मुबीन खान निर्दलीय
चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा
चंद्रशेखर महतो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
विद्युत वरण महतो भारतीय जनता पार्टी
असजदुल्लाह इमरान भारत प्रभात पार्टी
असित कुमार सिंह निर्दलीय
दिनेश महतो निर्दलीय
कमर रजा खान निर्दलीय
राकेश कुमार निर्दलीय
सविता कैवर्त आइरा नेशनल पार्टी
शैलेश कुमार सिंह निर्दलीय
सरिता आनंद निर्दलीय
